राघोगढ़: डोंगर विद्युत सब स्टेशन से जुड़े 2 किलोमीटर इलाके में 8 कुंटल बिजली का तार हुआ चोरी, मामला हुआ दर्ज
Raghogarh, Guna | Jun 16, 2024 राघोगढ़ विकासखंड के जामनेर थाना क्षेत्र के डोंगर विद्युत सब स्टेशन से जुड़े 2 किलोमीटर एरिया में 33 KB का 8 कुंटल तार बीती रात चोरी हो गया। ग्राम बेरवास, धपरयाई, नटरियाई, सल्लमगढ़, के ग्रामीणों ने विद्युत कंपनी के सुपरवाइजर के साथ जामनेर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने कहा, शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।