राघोगढ़: गुना जिले में 18 जून से शुरू होगा तीन दिवसीय स्कूल चलो अभियान, जन प्रतिनिधि और नागरिक होंगे शामिल
Raghogarh, Guna | Jun 15, 2024 गुना जिले में स्कूल चलो अभियान शुरू होगा। जिले में सरकारी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाने शिक्षा विभाग ने कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर अंतिम रूप दे रहा है। 18 से 20 जून तक तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव चलेगा। इसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारी और अभिभावक और नागरिक शामिल होंगे।