राघोगढ़: राघोगढ़ थाना क्षेत्र से अपहरण की गई लड़की को पुलिस ने गुजरात के मोरबी से दस्तयाब कर अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा
Raghogarh, Guna | Jun 17, 2024 राघोगढ़ थाना पुलिस ने गुजरात के मोरबी से अपहरण की गई लड़की को दस्तयाब किया है। थाना प्रभारी जुबेर खान ने 17 जून को बताया, आरोपी दीपक सहरिया निवासी जिला सीहोर बहला फुसलाकर भगा ले गया था। जिसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। 26 मई 2022 को लड़की की मां ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी।