राघोगढ़: जामा मस्जिद राघोगढ़ से ईद उल जुहा पर मुस्लिम समुदाय ने नगर में निकाला जुलूस, ईदगाह पर की गई नमाज अदा
Raghogarh, Guna | Jun 17, 2024 राघोगढ़ तहसील मुख्यालय पर ईद उल जुहा पर 17 जून को मुस्लिम समुदाय ने नगर में जुलूस निकाला। जामा मस्जिद से शुरू किया जुलूस नगर के विभिन्न मार्गो से निकला। जुलूस का विभिन्न समाज के लोग और संगठनों ने स्वागत किया। ईदगाह पर सामूहिक रूप से ईद उल जुहा की नमाज अदाकार एक दूसरे को मुबारकबाद दी गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन तहसीलदार आदि भी मौजूद रहे।