चौसा: चौसा चेक पोस्ट पर 102.50 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, ऑटो ज़ब्त
Chausa, Buxar | Apr 21, 2026 जिले में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा लगातार शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है इस क्रम में मंगलवार को 10:00 बजे पूर्वाह्न में चौसा चेक पोस्ट पर एक बड़ी कार्रवाई की गई है करवाई उत्पाद के चेक पोस्ट प्रभारी प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में की गई है शराब यूपी से बक्सर लाई जा रही थी इस दौरान शराब तस्कर के मंसूबे पर उत्पाद विभाग की टीम ने पानी फेर दिया।