राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिला चिकित्सालय अनूपपुर में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मोहन सिंह श्याम सहित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान में सहभागिता की।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। इसके लिए टीकाकरण बूथों पर निर्धारित व्यवस्था के साथ-साथ घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाए। उन्होंने एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्य अमले को अभियान की प्रभावी निगरानी करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना आवश्यक है, ताकि बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के साथ जिले में पोलियो मुक्त स्थिति निरंतर बनाए रखी जा सके। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के सभी मैदानी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर डॉ. एनपी माझी, मेडिकल स्पेशलिस्ट, डॉ. राजकुमार, अस्थि रोग विशेषज्ञ, प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी अनूपपुर डॉ. धनीराम सिंह श्याम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. शिवेंद्र कुमार द्विवेदी, जिला क्वालिटी मैनेजर श्री दिनेश कुमार, सब इंजीनियर श्री कमलेश कुमार, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्रीमती नेहा पाण्डेय, बीईई, एएनएम, आशा सुपरवाइजर एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#anuppur
@jansamparkmp