उज्जैन: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया 163 करोड़ के सिंहस्थ निर्माण कार्यों का निरीक्षण, तय समय में काम पूरा करने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान सिंहस्थ 2028 को लेकर चल रहे अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का जमीनी जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा 163 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही 14.42 किलोमीटर लंबी सड़क, शिप्रा नदी पर अतिरिक्त पुल और टू-लेन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। यह फोर-लेन और सिक्स-लेन मार्ग हरि फाटक से लालपुल, मुल्लापुरा और शंकराचार्य चौराहा होते हुए चंदू खेड़ी तक बनाया जा रहा है।
#UjjainNews #DrMohanYadav #Simhastha2028 #SmartCityUjjain #MPNews