उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: हाईकोर्ट से याचिका खारिज, कमेटी ने खुद हटाया अतिक्रमण; 15 उपद्रवी गिरफ्तार ⚖️🕌
सिंहस्थ 2028 मास्टर प्लान के तहत उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद के बाधक हिस्से को हटाने का काम शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। मस्जिद कमेटी के लोग स्वयं इस हिस्से को हटा रहे हैं। वहीं, इस मामले में प्रशासन को बड़ी कानूनी जीत मिली है; इंदौर हाईकोर्ट ने शाही मस्जिद की ओर से लगाई गई याचिका को खारिज करते हुए नगर निगम के पक्ष में फैसला सुनाया है।
पुलिस का सख्त एक्शन और अफवाहों पर लगाम:
सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर करीब 2,500 पुलिसकर्मी और आला अधिकारी तैनात हैं। हाल ही में हुए उपद्रव को लेकर पुलिस ने अब तक 8 FIR दर्ज की हैं। इनमें कुल 20 नामजद आरोपियों में से 15 को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक FIR खुद शहर काज़ी ने दर्ज कराई है, जिनके घर के बाहर उपद्रवियों ने नारेबाजी की थी। पुलिस ने माहौल बिगाड़ने वाले 5 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी केस दर्ज कर 100 से अधि