शाही मस्जिद विवाद: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का ओवैसी पर पलटवार- 'मस्जिद नहीं हट रही, अफवाह फैलाना और भड़काना बंद करें'
उज्जैन के शाही मस्जिद विवाद पर मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयानों का कड़ा जवाब दिया है। सनवर पटेल ने स्पष्ट किया कि शाही मस्जिद को न तो शहीद किया जा रहा है और न ही विस्थापित किया जा रहा है। प्रशासन और शहर काज़ी सहित मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोगों की आपसी सहमति के बाद, सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे मस्जिद के हिस्से (दुकानें और मीनार) को समाज और मस्जिद कमेटी खुद हटा रही है।
#UjjainNews #ShahiMasjid #WaqfBoard #AsaduddinOwaisi