उज्जैन: देर रात नागझिरी थाने का घेराव करने पहुंची भीड़, समझाइश के बाद पुलिस ने अपने 'अंदाज' में खदेड़ा 🚨👮♂️
उज्जैन के नागझिरी थाने में बीती रात अपनी कुछ मांगों को लेकर एक विशेष वर्ग के युवकों ने भारी भीड़ के साथ घेराव कर दिया और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी थाने के अंदर ही थाना प्रभारी (TI) कमल निगवाल के साथ तीखी बहस करने लगे।
थाना प्रभारी ने पहले उन्हें शांतिपूर्वक समझाया कि थाना विरोध प्रदर्शन की जगह नहीं है और शासकीय कार्य में बाधा डालने के बजाय वे अपनी मांगें उचित फोरम पर रखें। लेकिन जब भीड़ ने पुलिस की इस शांतिपूर्ण समझाइश को अनसुना कर दिया और हंगामा जारी रखा, तो पुलिस को सख्त रुख अपनाना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने अपने 'पुलिसिया अंदाज' में कार्रवाई करते हुए भीड़ को थाने से सख्ती से खदेड़ दिया।
#UjjainNews #NagjhiriPolice #UjjainPolice #MPNews #LawAndOrder PoliceAction