बुहाना: बुहाना के खेल मैदान में उपखंडस्तरीय गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया, विधायक श्रवण कुमार भी रहे मौजूद
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुहाना के खेल मैदान में उपखण्ड स्तरीय गणतंत्र दिवस शुक्रवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुहाना पंचायत सरपंच दशरथ सिंह तंवर ने की। मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी जगदीश सिंह आशिया, अति विशिष्ट अतिथि मुंशिफ मजिस्ट्रेट तुसार बिश्नोई, विशिष्ट अतिथि सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार मोजूद थे।