गिद्धौर प्रखंड के पतसंडा, सेवा, पूर्वी गुगुलडीह और केवाल गांव के किसान रबी फसल के लिए अनुदानित बीज नहीं मिलने से परेशान हैं। किसान पिछले दस दिनों से किसान भवन का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन गेहूं, चना, मसूर और सरसों के बीज नहीं मिले। गुरुवार को दर्जनों किसान 3 बजे के लगभग प्रखंड कार्यालय पहुंचकर नाराजगी व्यक्त किया।