अशोकनगर में आगामी 04 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) बैठक को लेकर कलेक्टर साकेत मालवीय ने तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में संबंधित विभागों को एजेंडा अनुसार पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।