मूंडवा: राजोद गांव में खेत में काम कर रही किसान महिला को लगा करंट, हुई मौत
Mundwa, Nagaur | Sep 7, 2024 नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के राजोद गांव में खेत में काम कर रही एक किसान मिला के करंट लगने से मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग व कुचेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कुचेरा के राजकीय चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम रिपोर्ट शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।