मूंडवा: कुचेरा बाइपास पर गाय को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस टकराईं ट्रेलर से, चार जने हुए घायल
Mundwa, Nagaur | Sep 6, 2024 नागौर जिले के कुचेरा कस्बे के बाइपास पर सड़क पर खड़ी गाय को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग व पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। वहीं हादसे के बाद दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे किया गया।