मूंडवा: ईग्यार गांव में करंट से तीन जनों की मौत के मामले को लेकर परिजनो ने दिया कुचेरा अस्पताल के बाहर धरना
Mundwa, Nagaur | Sep 4, 2024 कुचेरा थाना क्षेत्र के ईग्यार गांव में करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कुचेरा के राजकीय अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं मृतको के शव लेने से भी इंकार कर दिया। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारियों के साथ विद्युत विभाग की अधिकारी समझाइश में जुटे।