मूंडवा: मूण्डवा शहर में आवारा घुम रहे गौवंश को पकड़ने के लिए शहरवासियों ने मूण्डवा अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Mundwa, Nagaur | Sep 2, 2024 नागौर जिले के मूण्डवा शहर में आवारा घुम रहे गौवंश को पकड़ने के लिए शहरवासियों ने मूण्डवा नगरपालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। शहरवासियों ने बताया कि शहर में बड़ी संख्या में आवारा गौवंश घुम रहा जिससे आये दिन हादसे होते रहते हैं।