मूंडवा: मूण्डवा सहित आसपास के क्षेत्रों में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया, किसान आयोग अध्यक्ष रहे कार्यक्रम में मौजूद
Mundwa, Nagaur | Sep 5, 2024 मूण्डवा सहित आसपास के क्षेत्र में आज शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मूण्डवा के वीर तेजा महिला शिक्षण संस्थान तेजस्थली में भी शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वहीं इस कार्यक्रम में किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी, नागौर डीएफओ सुनील कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर रहे। कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित किया गया।