मोरवा के ऐतिहासिक खुदनेश्वर धाम परिसर में महाशिवरात्रि के मौके पर करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस मौके पर प्रशासन की चुस्ती देखी गई। मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा के द्वारा बताया गया कि शाम तक और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी।