मोरवा: मोरवा में हंगामे के कारण स्थगित हो गई पंचायत समिति सदस्यों की सामान्य बैठक, सदस्यों ने समय पर बैठक करने की मांग की
मोरवा प्रखंड मुख्यालय में सोमवार की दोपहर करीब 1:00 बजे पंचायत समिति सदस्य की सामान्य बैठक शुरू हुई लेकिन हंगामा के कारण इसे स्थगित करना पड़ा ।बताया जाता है कि सदस्यों ने बैठक को समय पर करने एवं योजनाओं के अनुमोदन की बात कही। मौके पर अधिकांश जनप्रतिनिधि मौजूद थे।