मोरवा: हलई थाना पुलिस ने सीएसपी लूट मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया, भेजा जेल
हलई थाना की पुलिस ने ररियाही पंचायत में हुए सीएसपी लूट कांड के मामले में आरोपी युवक को लावापुर महनार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी पहचान वीरेंद्र राय के बेटे सोनू कुमार के रूप में की गई है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया की करीब 8 महीना पहले सीएसपी लूट की घटना हुई थी मामला सीसीटीवी में कैद हुआ था।