मोरवा: मोरवा के ऐतिहासिक खुदनेश्वर धाम में तीन दिवसीय आयोजन शुरू, बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना
मोरवा के ऐतिहासिक खुदनेश्वर धाम परिसर में आयोजित महाशिवरात्रि को लेकर तीन दिवसीय आयोजन की शुरुआत हो गई है। मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा के द्वारा बताया गया कि बड़े पैमाने पर लोगों के जुटने की संभावना के बीच प्रशासनिक व्यवस्था की जा रही है।