मोरवा: मरीचा के बुनियादी विद्यालय परिसर में बने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
प्रखंड क्षेत्र के मरीचा पंचायत के बुनियादी विद्यालय के परिसर में बने नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा मंगलवार को निकाली गई। आयोजक चंदेश्वर राय के द्वारा बताया गया कि इसमें बड़े पैमाने पर लोगों के जुटने की संभावना है। तीन दिवसीय इस आयोजन में बड़े पैमाने पर कन्याओं ने मंगलवार को कलश यात्रा में भाग लिया।