शाहपुरा के शिक्षकों राज्य कर्मचारियों की सराहनीय पहल किताब थमाने वाले शिक्षक अब जीवन बचाने भी लगे
रक्तदान और पौधारोपण मानवीय कार्य निरंतर जारी रखें बनवारी सिनसिनवार
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-पूरे प्रदेश में शाहपुरा के शिक्षकों राज्य कर्मचारियों की एक अनोखी पहल नजर आई प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर और पौधारोपण 5 सितंबर 2011 से ही अभियान शुरू किया गया।इस वर्ष स्थानीय नगर निकाय चुनाव होने के कारण लगातार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंड गेट में 15 रक्तदान शिविर एवं पौधारोपण आयोजित करके यह कर दिखाया कि किताब थमाने वाले शिक्षक अब जीवन बचाने में भी लग रहे हैं।15 रक्तदान शिविर मैं 94 यूनिट रक्तदान हुआ। शिक्षकों के साथ ही अन्य विभागों के राज्य कर्मचारी और आस पास के कई समाजसेवी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने लगे। इस अवसर पर शाहपुरा ब्लॉक के सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। अतिरिक्तमुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सत्यनारायण कुमावत ने कहा कि रक्तदान शिविर से समाज में सामाजिक समरसता आती है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश कुमार व्यास ने कहा कि शाहपुरा ब्लॉक के शिक्षक आखरदान के साथ-साथ अब रक्तदान करके जीवन बचाने में लगे हैं पुलिस उपाधीक्षक नानालाल साल्वी ने कहा कि विद्यालयों में छात्र-छात्राएं संस्कार सिखाते हैं ऐसे कार्यक्रम देखकर वह आने वाले समय में समाज और देश के अच्छे नागरिक बनेंगे ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चेनाराम कुमावत ने शिक्षकों और कर्मचारियों के उक्त कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान करना प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए भी ठीक है मुख्य अतिथि स्थानीय उपखंड अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने कहा कि रक्तदान और पौधारोपण एक मानवीय कार्य है और मैं मेरी सेवा के कार्यकाल में शाहपुरा के शिक्षकों और राज्य कर्मचारियों की सराहनीय पहल को देखा है जो सभी के लिए अनुकरणीय है इस अवसर पर शाहपुरा जिला चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डॉक्टर अशोक जैन ने स्वयं उपस्थित रहकर कार्यक्रम में पूरा सहयोग किया। उक्त रक्तदान शिविर जुड़वा दिवंश और देवांशु का जन्मदिन होने पर वहां रक्तदान शिविर में आकर अपने माता-पिता शिक्षक शिक्षिका के साथ जन्मदिन भी मनाया अतिथियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम पौधा भी लगाया गया साथ ही प्रत्येक रक्तदाता को गमला युक्त पौधा भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में शाहपुरा मूल के निवासी एवं भारतीय प्रशासन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया राजस्थान सरकार ने आयोजक देवीलाल बैरवा को एवं समस्त कर्मचारियों को बधाई संदेश भेजकर बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि लगातार यह पुनीत कार्य करना शाहपुरा के लिए प्रदेश में गौरव की बात है। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी चतुर्भुज जटिया, शंकर सिंह राठौड़, किसान केसरी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश ओझा, पुखराज जोशी, नारायण लाल जाट, सलीम डायर, इस्माइल खान कायमखानी, नयन बुला, हरित शाहपुरा के प्रताप सिंह राणावत, जयप्रकाश शर्मा, महेश कोहली, सत्यनारायण खटीक, रमेश घूसर, पुष्पेंद्र कुमार घूसर, पूर्व मुख्य लेखा अधिकारी उदय लाल बेरवा,इकराम उल हक अंसारी, कंपाउंड कैलाश कोली, आशीष राय, धनराज मीणा, मौलाना मुमताज, जगदीश जाट, सुधा पारीक, स्नेह लता बेरवा, वर्षा व्यास, लाड़ कंवर, धर्मेंद्र सिंह सोदा, मदन माली, चंद्र प्रकाश जोशी,पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारका प्रसाद जोशी, महावीर प्रसाद भील सहित कई लोगों ने उपस्थित रहकर कार्य में सहयोग किया।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने किया विशेष बात यह रही की शाहपुरा के रामचंद्र बेरवा ने अब तक 40 वी बार रक्तदान किया।
Bhilwara, Bhilwara | Sep 17, 2026