Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
Uttarakhand
Sambalpur
usr21265868
गाजीपुर। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम औतार सिंह का दौरा। कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ की मीटिंग। पिछड़ा वर्ग की सामाजिक,आर्थिक,राजनैतिक स्थिति का किया विश्लेषण। पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व और आरक्षण की ली जानकारी।
Sevrai, Ghazipur
| Nov 2, 2026
MORE NEWS
गाजीपुर यातायात माह का किया गया शुभारंभ। यातायात नियमों को लेकर निकली जागरूकता रैली। एसपी ने झंडी दिखाकर किया रैली को रवाना। यातायात माह के तहत लगातार चलेगा अभियान।
Sevrai, Ghazipur | Nov 2, 2026
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने आज गाजीपुर का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति के साथ पंचायतों में उनके प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण की स्थिति पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने आयोग को पंचायतों में ओबीसी प्रतिनिधित्व से जुड़े आंकड़ों और उपलब्ध जानकारियों से अवगत कराया। आयोग के अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्यों, वार्ड सदस्यों और ग्राम पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों से संवाद कर पिछड़ी जातियों की आबादी, सामाजिक एवं राजनीतिक समीकरण और ग्रामवार स्थिति की जानकारी ली। आयोग के अध्यक्ष ने स्थानीय स्तर पर ओबीसी वर्ग की वास्तविक स्थिति के आकलन के लिए तथ्यात्मक जानकारी संकलित करने पर जोर दिया। बैठक में आयोग के सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, अरविंद कुमार चौरसिया और एसपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बाईट-राम औतार सिंह,अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग।
Sevrai, Ghazipur | Nov 2, 2026
गाजीपुर। मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन। जिला न्यायालय परिसर में हुआ शिविर का आयोजन। शिविर में विभिन्न विभागो के 45 स्टाल लगाये गये। शिविर के जरिये 4184 लोग हुए लाभान्वित।
Sevrai, Ghazipur | Nov 2, 2026
गाजीपुर में स्लीपर बसों के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान, 175 वाहनों का चालान; 3.50 लाख रुपये जुर्माना दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के गाजीपुर एग्जिट पॉइंट पर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई गाजीपुर। दीपावली एवं छठ पूजा के त्योहारों पर यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए गाजीपुर में यातायात पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से स्लीपर बसों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के गाजीपुर एग्जिट पॉइंट पर चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में 31 अक्टूबर की शाम 7 बजे से 1 नवंबर की सुबह 7 बजे तक चले इस अभियान में लंबी दूरी की स्लीपर बसों की विशेष जांच की गई। साथ ही बसों में सफर कर रही महिला यात्रियों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम भी जाना गया। अभियान के दौरान बस चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। इसके अलावा बसों में निर्धारित बॉडी कोड का पालन, अवैध रूप से सीट और स्लीपर बढ़ाने, आपातकालीन निकास, अग्निशमन उपकरण, निर्धारित ऊंचाई, यात्रियों की संख्या और अतिरिक्त माल-लगेज की जांच की गई। ओवरस्पीड सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 175 वाहनों का चालान किया गया। इन पर लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। अभियान को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस एवं परिवहन विभाग की टीम ने रिफ्लेक्टिव जैकेट, बॉडी वॉर्न कैमरे और ब्रेथ एनालाइजर का इस्तेमाल किया। इस संयुक्त अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार, एआरटीओ सौम्या कुलश्रेष्ठ एवं एआरटीओ सतेन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस और परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
Sevrai, Ghazipur | Nov 2, 2026
गाजीपुर जिला न्यायालय परिसर में आज मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में विभिन्न विभागों के 45 स्टॉल लगाए गए, जहां आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर ही आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बलराम जायसवाल ने बताया कि शिविर के माध्यम से कुल 4184 लोगों को लाभान्वित किया गया। पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श दिया। इसके अलावा पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली-पानी के बिल और बीमा योजनाओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। पुलिस विभाग ने साइबर अपराध और हेल्पलाइन के प्रति जागरूक किया, जबकि बैंकों ने ऋण संबंधी आवेदन की सुविधा दी। दिव्यांगजनों को पांच ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। बाईट-बलराम जायसवाल,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण।
Sevrai, Ghazipur | Nov 2, 2026
एंकर-खबर गाजीपुर से है।जहाँ आज से यातायात माह की शुरुआत हुई। यातायात माह के पहले दिन पुलिस अधीक्षक विनय सिंह ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसपी ने साफ संदेश दिया कि पुलिस की पहली प्राथमिकता लोगों को जागरूक करना है, लेकिन जागरूक करने के बाद भी यदि कोई जानबूझकर यातायात नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ चालान से लेकर कठोर कार्रवाई तक की जाएगी। इस दौरान लोगो से सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। जागरूकता रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर सांसद तिराहा, लंका, विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार और महुआबाग होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात माह के दौरान ट्रैफिक पुलिस की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। एसपी ने आम लोगों को संदेश देते हुए कहा कि जीवन बेहद अनमोल है और इसकी कोई कीमत नहीं है। इसलिए वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें। उन्होंने उम्मीद जताई कि सामूहिक प्रयासों से नवंबर महीने में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाया जा सकेगा। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को लेकर एसपी ने स्पष्ट चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के बाद भी यदि कोई जानबूझकर नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों के तहत चालान, शमन और कठोर प्रवर्तन कि कार्यवाही की जाएगी।
Sevrai, Ghazipur | Nov 2, 2026
ड्राई मोटर्स उतरौली सर्विस से लेकर एलाइनमेंट हर काम होता है धुलाई वाशिंग उतरौली नगसर मोड
Sevrai, Ghazipur | Nov 1, 2026
#अर्णव #चक्रवात का असर #गाजीपुर में भी देखने को मिल रहा है। तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई है, जबकि कई खेतों में पानी भरने से फसलें जलमग्न हो गई हैं। इसका असर आगामी रबी की खेती पर भी पड़ने की आशंका है। चना, मटर और सरसों की बोआई कर चुके किसान अब फसलों को लेकर चिंतित हैं। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। तस्वीरें गाजीपुर की हैं, जहां अर्णव चक्रवात के चलते हुई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल हवा और बारिश के चलते जमीन पर गिर गई है। कई खेतों में पानी भरने से फसलें डूब गई हैं। धान की फसल गिरने से अब किसानों को कटाई में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, जिन किसानों ने चना, मटर और सरसों की बोआई कर दी थी, उनके खेतों में भी पानी जमा हो गया है। इससे रबी की फसलों के प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि खेतों में नमी और जलभराव के कारण गेहूं सहित अन्य फसलों की बोआई में देरी हो सकती है। किसानों की मांग है कि प्रशासन जल्द प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन करे और उन्हें उचित मुआवजा दिलाए #GhazipurNews
Sevrai, Ghazipur | Oct 31, 2026