आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने आज गाजीपुर का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति के साथ पंचायतों में उनके प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण की स्थिति पर चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने आयोग को पंचायतों में ओबीसी प्रतिनिधित्व से जुड़े आंकड़ों और उपलब्ध जानकारियों से अवगत कराया। आयोग के अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्यों, वार्ड सदस्यों और ग्राम पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों से संवाद कर पिछड़ी जातियों की आबादी, सामाजिक एवं राजनीतिक समीकरण और ग्रामवार स्थिति की जानकारी ली।
आयोग के अध्यक्ष ने स्थानीय स्तर पर ओबीसी वर्ग की वास्तविक स्थिति के आकलन के लिए तथ्यात्मक जानकारी संकलित करने पर जोर दिया। बैठक में आयोग के सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, अरविंद कुमार चौरसिया और एसपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बाईट-राम औतार सिंह,अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग।