गाजीपुर जिला न्यायालय परिसर में आज मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में विभिन्न विभागों के 45 स्टॉल लगाए गए, जहां आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर ही आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बलराम जायसवाल ने बताया कि शिविर के माध्यम से कुल 4184 लोगों को लाभान्वित किया गया। पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श दिया। इसके अलावा पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली-पानी के बिल और बीमा योजनाओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
पुलिस विभाग ने साइबर अपराध और हेल्पलाइन के प्रति जागरूक किया, जबकि बैंकों ने ऋण संबंधी आवेदन की सुविधा दी। दिव्यांगजनों को पांच ट्राईसाइकिल वितरित की गईं।
बाईट-बलराम जायसवाल,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण।