हरिद्वार: ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 आरोपी युवक सिडकुल पुलिस ने इंद्रलोक कॉलोनी से पकड़े, 14 ATM कार्ड और ₹6500 नगद बरामद
सिडकुल पुलिस ने इंद्रलोक कॉलोनी स्थित ऑटो स्टैंड से 2 शातिर ठगों को गिरफ्तार कर इनके पास से 14 ATM कार्ड और ₹6500 नगद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी प्रदीप के खिलाफ सहारनपुर में 9 मुकदमे और विकास पर 2 मुकदमे पहले ही दर्ज हैं। दोनों भीड़भाड़ वाले इलाकों में ATM के पास खड़े होकर लोगों की मदद के नाम पर उनके ATM कार्ड बदलकर पैसे निकाल लेते थे।