हरिद्वार: मोहर्रम के पर्व को लेकर सीओ शांतनु पराशर ने ज्वालापुर कोतवाली में की गोष्ठी, शांति व्यवस्था को लेकर की चर्चा
मोहर्रम के पर्व को लेकर सीओ शांतनु पराशर ने आज ज्वालापुर कोतवाली में गोष्ठी की। गोष्ठी में मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों से शांति व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। उनसे कहा गया कि मोहर्रम वाले दिन ताजिया और अखाड़े निर्धारित मार्ग से ही निकाले जाएं। कोई नई प्रथा की शुरुआत न की जाए जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो। साथी जुलूस के लिए अनुमति लेने की अपील भी की गई।