हरिद्वार: मंगलौर में हुए हंगामे का एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने लिया संज्ञान, शुरू की चिन्हीकरण और गिरफ्तारी की कार्रवाई
हरिद्वार के मंगलौर में हुए हंगामे का एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आज संज्ञान लिया और हंगामा करने वाले आरोपियों के चिन्हीकरण व गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी। एसएसपी ने कहा कि रात्रि कस्बा मंगलौर में जा रहे युवकों की भीड़ द्वारा बंद दुकानों व मकानो पर पत्थर फेंकने की घटना के बाद गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।