राजपुर: NH-343 पर फिर हुआ हादसा, झींगो के पास लोडेड ट्रक पलटा
बलरामपुर जिले के राजपुर से होकर गुजरने वाले निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-343 पर सड़क की बदहाल हालत अब हादसों की वजह बनती जा रही है। लगातार हो रहे हादसों के बीच आज तड़के करीब 4 बजे एक लोडेड ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर मुख्य मार्ग पर ही पलट गया। हादसा ग्राम पंचायत झींगो के पास हुआ। गनीमत रही कि ट्रक चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वीओ: