मुरैना: पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गांव सुरजन पुर में नल जल योजना ठप्प, ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाए आरोप
Morena, Morena | Apr 12, 2026 पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के गृह गांव सुरजनपुर में नल जल योजना पूरी तरह ठप्प पड़ी हुई है, वही ग्रामीणों का आरोप है के करीब चार से पांच साल बीत जाने के बावजूद भी पानी की सप्लाई नहीं की गई है और ग्रामीणों को जेट से पानी भरना पड़ता है अगर बिजली चली जाए तो उनके पशु और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।