कैमूर में 17,146 नए राशन कार्ड सृजित, 30,679 लाभुक होंगे लाभान्वित
मुख्यमंत्री के द्वारा ज्ञान भवन, पटना में नवनिर्मित राशन कार्ड एवं नवचयनित पीडीएस विक्रेताओं को अनुज्ञप्ति पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में डीएम कैमूर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हुए।
कार्यक्रम के बाद डीएम ने जिले के 38 लाभुकों के बीच नए राशन कार्ड का वितरण किया।
जिले में कुल 17,146 नए राशन कार्ड सृजित हुए हैं। इसमें भभुआ अनुमंडल में 7,913 और मोहनियां अनुमंडल में 9,233 कार्ड शामिल हैं। इनसे कुल 30,679 लाभुक लाभान्वित होंगे।
राशन कार्डों का वितरण एसडीओ के माध्यम से किया जा रहा है।
Mohania, Kaimur | Nov 12, 2026