लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मोहनिया प्रखंड के डंडवास पंचायत के मुखिया राजेश प्रजापति द्वारा छठ व्रतियों के बीच नारियल एवं अगरबत्ती का वितरण किया गया। वहीं इस दौरान मुखिया की पत्नी एवं प्रत्याशी ने भी छठ महापर्व में उपयोग होने वाली पूजन सामग्री एवं फल सहित अन्य आवश्यक सामानों का वितरण किया।
छठ जैसे पवित्र और आस्था से जुड़े महापर्व पर जरूरतमंदों एवं व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण करना एक सराहनीय पहल है। इस तरह के सामाजिक कार्यों से आपसी सहयोग, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है।
सभी छठ व्रतियों को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मैया सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
Mohania, Kaimur | Nov 12, 2026