इंदौर: लसूड़िया क्षेत्र में महिला से प्लॉट के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला ठग पकड़ा गया
Indore, Indore | Jan 23, 2026 एडिशनल डीसीपी ने शुक्रवार 4 बजे बताया की लसुडिया थाना पुलिस के अनुसार फरियादिया वर्षा नायर पति रोहित नायर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी गोल्डी राठौर ने स्कीम नंबर 78 में 64 लाख रुपये कीमत का प्लॉट दिलाने का लालच दिया था।आरोपी ने विश्वास में लेकर फरियादिया से कुल 8 लाख 46 हजार रुपये ऑनलाइन और नगद माध्यम से प्राप्त किए।