बड़वानी पुलिस की अनोखी पहल—‘बाल संवाद, उम्मीद का उजाला’
थाना अब सिर्फ कार्रवाई की जगह नहीं, बल्कि बच्चों के लिए उम्मीद, मार्गदर्शन और भरोसे का केंद्र बने—इसी सोच के साथ बड़वानी पुलिस ने ‘बाल संवाद—उम्मीद का उजाला’ पहल शुरू की है।
पुलिस अधीक्षक पदंविलोचन ने बच्चों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को रोज रात सोने से पहले दो पेज अच्छी किताब पढ़ने, गीता, सत्यार्थ प्रकाश और स्वामी विवेकानंद के साहित्य से प्रेरणा लेने की सलाह दी।
बच्चों से कहा गया कि जीवन में अपना एक आदर्श जरूर चुनें और उसके लक्ष्य व संघर्ष से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें।
भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और महाभारत का उदाहरण देते हुए बच्चों को समझाया गया कि कठिन परिस्थितियों से घबराना नहीं, बल्कि सत्य और कर्तव्य के लिए मजबूती से आगे बढ़ना चाहिए।
पुलिस का उद्देश्य साफ है—बच्चे अपराध, नशे और गलत संगत से दूर रहें, पुलिस से बेझिझक सं�
Indore, Indore | Aug 26, 2026