बांका: नगर परिषद बांका ने शहर के विकास के लिए ₹1 अरब 6 करोड़ का बजट किया तैयार, बोर्ड की बैठक में होगा पारित
Banka, Banka | Mar 8, 2026 नगर परिषद बांका के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एक अरब 6 करोड रुपए का बजट तैयार कर लिया गया है। इस संबंध में नगर परिषद के सभापति बालमुकुंद सिंहा ने रविवार की दोपहर 12:00 बताया कि सशक्त अस्थाई समिति की बैठक में सदस्यों के द्वारा बजट प्रस्तुत किया गया है। अब इस बजट को आगामी नगर परिषद बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। जहां इसे औपचारिक रूप से पारित किया जाएग