लवकुशनगर: चरण पादुका सिंहपुर में महंत से मारपीट, अस्पताल में इलाज जारी, ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनी
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Sep 10, 2026
लवकुशनगर के चरण पादुका सिंहपुर मंदिर परिसर में रहने वाले महंत रामचरणदास महाराज के साथ देर रात चार लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। महंत ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे बताया कि बाथरूम जाने के लिए बाहर निकलने के दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उनके पास तमंचा भी था। घायल महंत का लवकुशनगर अस्पताल में इलाज जारी है।