बहादुरपुर: ग्राम मझपैरा निवासी 30 वर्षीय युवक व उसकी पत्नी के साथ 4 लोगों ने की मारपीट, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
मिली जानकारी अनुसार बहादुरपुर थाने में रविवार की रात 10:30 बजे ग्राम मझपैरा निवासी 30 वर्षीय भूरा बंजारा पुत्र मठा बंजारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार की शाम 6 बजे उसके घर के बाहर ग्राम के ही शिवराज बंजारा,अमर सिंह बंजारा,मुकेश बंजारा, दिनेश बंजारा ने उसके साथ एवं उसकी पत्नी के साथ डंडों से मारपीट की, अश्लील गालियां दी एवं जान से मारने की धमकी दी।