विदिशा: ग्राम दैयारपुर से एक पिता पुत्री ने SP से लगाई गुहार चुनावी रंजिश पर गांव के ही लोगो ने की गई मारपीट पुलिस ने की थी
हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दैयारपुर में रहने वाले प्रमोद लोधी अपनी बेटी के साथ गुरुवार दोपहर 3 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे। लिखित शिकायत करते हुए उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उनके साथ चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट करने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों हुई इस घटना की शिकायत हैदरगढ़ थाने में की गई थी। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।