श्रीकृष्ण पर टिप्पणी से भड़के लोग, धीरेंद्र शास्त्री का फूंका पुतला
देवरिया। जिले के रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में श्रीकृष्ण भगवान को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में मंगलवार को लोगों का गुस्सा देखने को मिला। हंसनाथ यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंका और जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने बयान को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद धीरेंद्र शास्त्री द्वारा माफी मांगे जाने की बात भी सामने आई है। इसके बावजूद विरोध का सिलसिला जारी है।
#DhirendraShastri #deoria
Deoria, Deoria | Nov 3, 2026