टीकमगढ़: महेवा गांव में महिला के साथ मारपीट, सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के महेवा गांव में एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल महिला का नाम सरोज विश्वकर्मा बताया गया है। महिला के परिजन में बताया कि महिला गांव में गोबर लेने के लिए जा रही थी इस दौरान पुष्पेंद्र नाम के शख्स ने रास्ते में रोक कर उसके साथ जमकर डंडों से मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई।महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।