टीकमगढ़: गणतंत्र दिवस पर अनंतपुरा में विशेष मध्याह्न भोजन का हुआ आयोजन, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने बच्चों के साथ किया भोजन
76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के मुख्यातिथ्य में अनंतपुरा में विशेष मध्यान भोजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित विशेष मध्यान भोजन में प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर एसपी सहित अन्य अधिकारियों और स्कूली बच्चों के साथ भोजन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में अशोक के पौधे का रोपण भी किया।