टीकमगढ़: नौकोरा गांव में बाइक की टक्कर से बालक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
नौकोरा गांव में एक बालक सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल बालक का नाम शिवम बताया गया है। परिजन ने बताया कि बालक अपने घर के बाहर खेल रहा था इसी दौरान एक बाइक चालक ने बाइक से बालक को टक्कर मार दी जिससे बालक घायल हो गया। घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।