चौसा: पूर्व सीएम नीतीश से मिले रामजीत गोंड, ST अधिकारों के संवैधानिक प्रावधानों के क्रियान्वयन की मांग की
Chausa, Buxar | Jul 30, 2026 युवा बिहार राज्य गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामजीत गोंड ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने बिहार के अनुसूचित जनजाति समुदाय की प्रमुख समस्याएं उनके समक्ष रखीं। रामजीत गोंड ने कहा कि राज्य का ST समुदाय अब भी शिक्षा, रोजगार, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं के लाभ से दूर है।