आलमनगर: आलमनगर, पुरैनी समेत कई प्रखंडों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन
उदाकिशुनगंज अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी एसजेड हसन के दिशा निर्देश पर विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को भी आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ, आंगनवाड़ी, आपूर्ति सहित कई अन्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान लोगों को जागरुक कर आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।