पटना ग्रामीण: बिहार में इंडी गठबंधन के नेता शराब पी रहे हैं, बहुत जल्द खुलासा होगा: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब पीने को लेकर राजनीति जारी है। विपक्ष सत्ता पक्ष पर आरोप लगा रहा है। वहीं, सत्ता पक्ष विपक्ष पर शराब पीने का आरोप लगा रहा है। मंगलवार को दोपहर 1 बजे वीरचंद पटेल पथ स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता शराब पी रहे हैं। जल्द इसका खुलासा होगा।