पटना ग्रामीण: 1 अणे मार्ग पर सीएम ने रबी महाभियान 2024-25 का किया शुभारंभ, किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुबह 11 बजे 1 अणे मार्ग से रबी महाभियान- 2024-25 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर किसान जागरुकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान चार कृषि ज्ञान वाहन एवं 18 किसान जागरुकता वाहनों को रवाना किया गया। मौके पर डिप्टी सीएम समेत कई लोग मौजूद रहे।