पटना ग्रामीण: न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी के एक अपार्टमेंट से गार्ड को ट्रॉली में बंद भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया
पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पाटलिपुत्र थाना अंतर्गत न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित एक निजी अपार्टमेंट के गार्ड को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब के अनेकों ब्रांड के विदेशी शराब को बरामद किया गया है। मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।