पटना ग्रामीण: पटना यूनिवर्सिटी के पास मेट्रो टनल हादसा: हंगामा, मृतक का आधा शरीर टनल में दबा
पटना यूनिवर्सिटी के पास मेट्रो टनल हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 श्रमिक घायल हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे वहां काम करने वाले श्रमिकों और मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अमृता के परिजनों ने यह आरोप लगाया है कि मृतक के शरीर का आधा भाग अभी भी टनल में दबा हुआ है। मौके पर उन्होंने मृतक के शरीर के आधे भाग को जल्द से जल्द निकालने की मांग की।